भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या सुमन रॉय ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति का आव्हान किया
बोरेश्वर महादेव मंदिर में मातृशक्ति ने किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण,
सांसद संध्या राय ने अभिषेक कर कैलाश मुक्ति का लिया संकल्प
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या सुमन राय ने आज बोरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने का संकल्प लिया।
इस संकल्प कार्यक्रम का आयोजन भारत तिब्बत सहयोग मंच (BTSM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अर्पित मुद्गल के नेतृत्व में किया गया। इस पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर कैलाश मुक्ति के लिए सामूहिक आह्वान किया गया। पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे।
सांसद श्रीमती राय ने संकल्प के दौरान कहा —
“कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का धाम है, इसे मुक्त कराना हम सभी राष्ट्रभक्तों का संकल्प है। मैं भगवान भोलेनाथ के साक्ष्य में इस पवित्र संकल्प को स्वीकार करती हूँ और इसके लिए हरसंभव योगदान दूँगी। इस अवसर पर आचार्य प्रशांत तिवारी जी ने सांसद श्रीमती राय से बोरेश्वर महादेव का अभिषेक करवाया।
आचार्य तिवारी जी ने अपने प्रवचन में कैलाश मानसरोवर की दिव्यता, पौराणिक महत्व तथा शिव-शक्ति की अद्भुत महिमा का विस्तार से वर्णन किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित मुद्गल ने बताया कि यह कार्यक्रम कैलाश मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत हो रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक यह अलख जगाई जा रही है।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में “कैलाश मुक्त होगा — भारत के आंचल में आएगा” का संकल्प दोहराया।


