भिण्ड में भाजपा नेताओं की कठपुतली बना कानून – चौधरी राकेश सिंह
बीस हजार रुपए महीने की वसूली न देने पर की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की पिटाई ..राहुल भदौरिया
कांग्रेस का मेहगांव में जंगी प्रदर्शन 27 को ,थाने का घेराव के गिरफ्तारी देंगी कांग्रेस
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है, अनीति पर चल रही भाजपा सरकार में जब से मुख्यमंत्री के साथ साथ ग्रह विभाग का जिम्मा खुद सम्हला है तब आए दिन अपराध की घटना पूरे प्रदेश में बढ़ रही है ये आरोप मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी ने अपने निवास भिण्ड में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। प्रेसवार्ता में उनके साथ मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल भदौरिया,प्रवक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज,मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री राकेश सिंह ने मेहगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के द्वारा थप्पड़ कांड की घटना का जिक्र करते हुए कहा बड़ा दुर्भाग्य है जब गुरुपूर्णिमा के दिन हम सब अपने गुरुओं का सम्मान कर रहे थे उसी दिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को भाजपा नेता के द्वारा थप्पड़ मारकर अपमानित किया जा रहा था,गाली गलौज किया गया। और अपराधी पर अभी तक एक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। जिससे वो और उनका परिवार सदमे में और भय के वातावरण में जीने को विवश हैं। ये कैसा कानून है जो अपने ही शासकीय अधिकारी को न्याय दिलाने में अक्षमता महसूस कर रहा है। श्री सिंह ने कहा भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस कार्यवाही करने से गुरेज कर रही है और अपराधी को बचाने का प्रयास भी कर रही है। लेकिन हम चुपचाप नहीं बैठेंगे इस अन्यायपूर्ण घटना के विरोध में आने वाली 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे हजारों की संख्या में थाने का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को धमकी के पत्रकार द्वारा एक सवाल पर श्री चौधरी ने कहा यदि सरकार और लोकतंत्र में जो व्यक्ति बड़े बड़े पदों पर रहा हो और उसको धमकी देना गंभीर विषय है में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी से सरकार और प्रशासन बच नहीं सकता तत्काल कार्यवाही कर अपराधी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजे।


