मेहगांव भुमिया सरकार पर होने वाली विशाल भागवत कथा स्थल का प्रशासनिक अमले ने किया निरीक्षण
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
मेहगांव /भिण्ड – – मेहगांव में सुप्रसिद्ध भुमिया सरकार मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी की विशाल श्रीमद भागवत महापुराण की कथा की तैयारियों जोरों शोरों पर है। इस दौरान भागवत कथा में हजारों की संख्या में भक्तों का मेला लगेगा जिस कारण प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज मेहगांव अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नवनीत शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी संजय कोच्छा, नगरपरिषद सीएमओ महेश पुरोहित,थाना प्रभारी महेश शर्मा पीएचई विभाग सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकलने के मार्ग सहित, पार्किंग हेतु भिंड से आने वाले वाहन की पार्किंग गल्ला मंडी में रहेगी, वहीं मौ स्योढ़ा की तरफ से आने वाली वाहन पार्किंग नम्बर 1 स्कूल और मुरैना की तरफ से आने वाले वाहन खेरिया गांव के सामने बगिया मे व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था हेतु 400 जवानों की तैनाती की जा रही है। वहीं पीएचई विभाग के द्वारा 1000 नल पानी पीने के लिये कथा स्थल पर लगाये जायेंगे।
मेहगांव की जनता भी बनेगी ऐतिहासिक कथा की साक्षी – महामंडलेश्वर हरिओम दास महाराज
इस दौरान भुमिया सरकार के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर हरिओमदास महाराज ने बताया कि पिछले वर्ष भी तीन लाख की संख्या में भक्तों का मेला 9 दिन तक लगा रहा है वहीं इस वर्ष यह संख्या दोगुनी होने का भी अनुमान है। इस कथा को लेकर कई महीनों पूर्व से भुमिया सरकार के लाडलों की तैयारी चल रही है। इस बार की कथा भी अपने आप मे मेहगांव में ऐतिहासिक होगी। मेहगांव की जनता भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की साक्षी बनने और भक्तों के स्वागत के लिये तत्पर है।


