भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाई है। जनपद पंचायत लहार के सीईओ आकाश धार्वे और जनपद पंचायत भिण्ड की सीईओ शालू दौहरे को कारण बताओ नोटिस जारी कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर पवन कुमार जैन ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वाकांक्षी जनसुविधा योजना है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं। राज्य कार्यालय ने 100, 500 और एक हजार दिन से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से बंद कराने तथा गुणवत्तापूर्ण जवाब दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद कुछ शिकायतें लंबित रह गईं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रकरणों में किसी भी स्तर पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोनों सीईओ जनपद पंचायत को नोटिस जारी कर कहा है कि वे 5 नवंबर तक सप्रमाण जवाब प्रस्तुत करें। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शिकायतों का समय पर निराकरण न होना शासकीय कार्य में लापरवाही की श्रेणी में आता है।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


