– मौ में रतवा रोड स्थित डेयरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई
भिण्ड, 23 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा निर्माण यूनिटों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने नायब तहसीलदार बलबीर सिंह भदौरिया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी के साथ मौ क्षेत्र की डेयरी का निरीक्षण किया।
ग्राम गुमारा में मेहताब सिंह गुर्जर की डेयरी से मावा एवं घी के नमूने लेकर टीम रतवा रोड पर स्थित हरिराम राठौर की डेयरी पर पहुंची जहां दूध में रिफाइंड तेल और वनस्पति को मिलाकर मावा निर्माण किया जा रहा था मौके पर टीम ने मावा एवं रिफाइंड तेल व वनस्पति के मिश्रण का नमूना लेकर 35 किलोग्राम मावा एवं 28 लीटर रिफाइंड ऑयल व वनस्पति जब्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने शिकायत के आधार पर ग्राम रावतपुरा में पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। ग्राम रावतपुरा में संजीव त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी के किराना स्टोर से प्रगति टेस्ट नमक का नमूना, मुनेश कुशवाह निवासी ग्राम बिजोरा से बर्फी का नमूना, अतर सिंह परिहार से बेसन के लड्डू का नमूना लेकर प्रेम नारायण गुप्ता उर्फ पिंटू की दुकान का भी निरीक्षण किया।


