भिण्ड, 23 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत एण्डोरी सचिव रामवीर चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत गोहद का पत्र 21 अक्टूबर 2026 के अनुसार ग्राम पंचायत एण्डोरी जनपद पंचायत गोहद के सचिव रामवीर चौहान द्वारा शासकीय पद एवं शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए घोर वित्तीय अनियमितता, नियमों की अवहेलना और शासकीय धन का गबन किया गया है। 15वां वित्त आयोग की राशि का नियम विपरीत जाकर अवैध उपयोग किया है तथा सामग्रियों के क्रय में मप्र भण्डार क्रय नियमों तथा अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। सचिव द्वारा राशि 29 लाख 94 हजार 168 रुपए का वित्तीय कूटरचित स्वेच्छा चारिता से व्यय किए जाने का उल्लेख किया गया है।
मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 तथा मप्र पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के सुसंगत प्रावधानों के तहत आरोपी सचिव के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। अत: सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता एवं नियमों की अवहेलना और शासकीय धन के गबन करने के कारण रामवीर सिंह चौहान सचिव ग्राम पंचायत एण्डोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा सचिव के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की जाकर विभागीय जांच अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत गोहद एवं प्रस्तुत कर्ता अधिकारी खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत गोहद को नियत किया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत गोहद नियत किया गया है।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


