– धाम के महंत ने भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील की
भिण्ड, 23 अक्टूबर। जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में एक भवन के छतिग्रस्त होने की घटना सामाने आई है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा है कि घटना के समय उक्त भवन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था तथा इस घटना में कोई भी व्यक्ति के घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने अपील की है कि इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी, भ्रामक समाचार अथवा अ$फवाहों पर विश्वास न करें और न ही बिना सत्यापन के ऐसी जानकारी को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित करें। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें। महंत ने सभी से अपेक्षा है कि इस संवेदनशील विषय पर संयम एवं जिम्मेदारी का परिचय दें और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें।

