भिण्ड, 22 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर द्वारा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के अंतर्गत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ब्लॉक कांग्रेस नगर के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम पुराने किले के पास स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना और निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। यदि मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता को जागरूक कर रही है और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करें।
भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक मतदाता का विश्वास बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। अंत में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पुतला दहन में रामहर्ष सिंह कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, पानसिंह सुमन, रामजीलाल शाक्य, पार्षद सुनील कांकर, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, हलीम पठान, मुकेश गर्ग, चैतन्य शर्मा, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, चंद्रभान सिंह, प्रमोद दीक्षित पीसी, ब्रजकिशोर यादव, सोहन तिवारी, नरेन्द्र शाक्य, विक्रम सिंह राजावत, दर्शन सिंह तोमर, मोहम्मद इरफान गामू, संजीव बरुआ, संतकुमार यादव गुड्डू, बॉबी सिंह तोमर, मुकेश शाक्य, अजय जैन, सोनू बोद्ध, बल्लू खान, नदीम पठान, अल्लाह रखा आदि मौजूद थे।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


