– बीजासेन माता के नाम पर आयोजित होता है पारंपरिक दंगल
– आयोजन को लेकर नगर परिषद संशय के घेरे में
भिण्ड, 20 अक्टूबर। दबोह नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा बीजासेन माता के नाम पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक दंगल केवल कुश्ती का आयोजन नहीं, बल्कि दबोह की विरासत और पहचान का प्रतीक है। यह बात क्षेत्रीय विधायक अम्बरीश शर्मा ने दंगल के महत्व को रेखांकित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। बीजासेन माता के नाम पर आयोजित होने वाले इस दंगल का नगर में विशेष महत्व है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक खेल कुश्ती को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम है। दंगल को लेकर स्थानीय लोगों एवं कुश्ती प्रेमियों में विशेष उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि में दंगल आयोजित कराने के लिए नगर परिषद तथा क्षेत्रीय जनता का बहुत बहुत आभार करता हूं पहले भारतीय संस्कृति में कुश्ती, कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल होते थे। जो भारतीय सर्वश्रेष्ठ खेल माने जाते थे। आज दबोह के लोग भारतीय संस्कृति को जीवित रखे हुए है। उन्होंने पहलवानों के साथ उस्तादों का भी आभार किया।
दंगल को लेकर नगर परिषद पर उठ रहे सवाल
वहीं दूसरी ओर नगर की इस पारंपरिक विरासत से जुड़े आयोजन को लेकर नगर परिषद की भूमिका भी सवालों के घेरे में दिखाई दी। जब पत्रकारों ने दंगल में आए पहलवानों को दिए गए राशि की जानकारी मांगी तो परिषद कर्मचारी बहाना बनाते नजर आए। वैसे इस बार नगर परिषद की ओर से दंगल की बेहतर व्यवस्था की गई थी। इस दंगल में अंतिम कुश्ती 31 हजार की थी पर कोई भी पहलवान अखाड़े में हाथ मिलाने नहीं आया, इसके पहले पहली 11 हजार की कुश्ती बीरेंद्र पीताम्बर अखाड़ा ने जीती, दूसरी कुश्ती 21 हजार की थी जो बराबरी पर छूटी। इसके पहले दंगल में छोटी कुश्तियां कराई गईं, जिनकी राशि समिति द्वारा निर्धारित कर दी गई।
परंपराओं का संरक्षण भी जरूरी
बीजासेन माता के नाम पर आयोजित होने वाला दंगल नगर की पहचान से जुड़ा होने के कारण इसके संरक्षण की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और नगर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया ने की। मुख्य अतिथि लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी सोनू परिहार, बाबू नारायण सिंह, अरुण तिवारी, प्रदीप चौधरी, रिजवान खान, राहुल, राजेश रजक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी, पूर्व महामंत्री रविन्द्र चिकवा, पार्षद लालता कुशवाहा एवं राममोहन मुद्गल, पार्षद प्रतिनिधि शेरे पठान एवं नारायण दोहरे, यशवंत सिंह कौरव, पूर्व पार्षद माखन दोहरे, केशव विजपुरिया, शिव नारायण दुबे, पूर्व पार्षद मोती चिकवा, दीवान सिंह, सुशील गोस्वामी, शरद खेमरिया, पवन मुद्गल मौजूद रहे।


