भिण्ड, 20 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आलमपुर सहित आस-पास के गांवों में स्थापित की गई माता रानी की प्रतिमाएं 9 दिन की पूजा अर्चना के बाद मंगलवार दशहरा को सेवढ़ा में सनकुआ धाम पर विसर्जित की गई है। माता के भक्तगण देवी मां की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन में रखकर डीजे बैंड की धुन पर नाचते गाते और माता के जयकारे लगाते हुए सेवढ़ा सनकुआ धाम पर पहुंचे, जहां पर मातारानी की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रतिमाओ को सिंध नदी में विसर्जित किया है।
रावण के पुतले का दहन
आलमपुर में असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया है। विजयादशमीं के अवसर पर कस्बे में स्थित हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर रावण का 25 फीट ऊंचा पुतला बनवाया गया। इसके पश्चात ज्ञान वर्धन सेवा समिति द्वारा रात्रि के समय मन्दिर प्रांगण में रावण बध की संक्षिप्त लीला का शानदार मंचन किया गया है। इस दौरान भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घनघोर युद्ध हुआ और अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का बध कर दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम ने रावण के विशाल पुतले का दहन किया है। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ तो समूचा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी माता मन्दिर पर रावण बध की लीला और रावण के पुतले का दहन देखने के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं, पुरूष एवं बच्चें आये थे। पूरा मन्दिर परिसर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ दिखाई दे रहा था। कस्बे के लोगों ने दशहरा पर सबसे पहले माता के दरवार में दर्शन कर पान, इलायची और प्रसाद चढ़ाया इसके पश्चात एक-दूसरे को पान, इलायची वितरण कर विजयादशमीं की शुभकामनाएं दी है।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


