– दशहरा पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भिण्ड, 20 अक्टूबर। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी मेहगांव के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निगम के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मेहगांव नगर में रैली निकालकर भ्रमण किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
दशहरा के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रावण के पुतले के स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निगम ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्यÓ का अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर सही मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं, जो संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मेहगांव के कांग्रेसजन उनके इस आंदोलन में पूरी मजबूती के साथ साथ हैं और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, राहुल भदौरिया, प्रमोद चौधरी, महेश जाटव, केदार कौशल, रामहारी शर्मा, ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू भारोली, नरेश सिंह भदौरिया, जगदीश शर्मा, राजीव कांकर, जबर सिंह कुशवाह, सुल्तान सिंह नरवारिया, शांति कुशवाह, इलियस खान, नरेश राठौर, प्रदीप मुद्गल, मायाराम जाटव, बदन सिंह राठौर, बल्लू पाल, प्रदीप शर्मा, महेन्द्र सिंह नरवारिया, जवान सिंह, निक्की त्यागी, अशोक सिंह अर्गल, माधव सिंह अर्गल, पंचम सिंह हिंडोलिया, बाचाराम पावैया, शिवम आजाद, अरविन्द राठौर, देवेन्द्र सिंह राजावत, महेश बंसल, ओमप्रकाश बरैया, रघुनाथ त्रिवेदिया एडवोकेट, रामा, मनीष शिवहरे, रामहेत राठौर, हरिओम भदौरिया, भूपेन्द्र भदौरिया, यूनिस खान, अशोक सिंह सैनी, भगवान दास खरे, राकेश इंदौरिया, नरेश सिंह सूबेदार मेजर, आशीष शर्मा, कौशल शर्मा, पंकज बंसल, इसराज खान, इस्माइल खान, कुंदन चौरसिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


