22 वर्षों का अनुभव, 1000 से अधिक ब्राइडल मेकअप और 500 से अधिक लोगों को दे चुकी हैं प्रशिक्षण
सेंधवा। RSS Beauty Parlour Association द्वारा ब्यूटी प्रोफेशन से जुड़ी महिलाओं को संगठित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सेंधवा में आयोजित बैठक के दौरान शिखा को Beauty Parlour Association सेंधवा की संयुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से शिखा को सेंधवा संयुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर सेंधवा अध्यक्ष रेखा महाले की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजया पालीवाल द्वारा सेंधवा में आयोजित बैठक में संगठन के उद्देश्यों और ब्यूटीशियन के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ब्यूटीशियनों ने संगठन की गतिविधियों और नेतृत्व से प्रेरित होकर शिखा को संयुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त माना और सर्वसम्मति से उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
22 वर्षों का अनुभव और प्रशिक्षण का लंबा सफर
शिखा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से ब्यूटी प्रोफेशन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अब तक लगभग 1000 ब्राइडल मेकअप किए हैं तथा 500 से अधिक लोगों को मेकअप और पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया है।
उनके द्वारा प्रशिक्षित कई लोग आज अपना पार्लर या सैलून संचालित कर रहे हैं और अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। शिखा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके अनुभव और प्रशिक्षण से कई लोगों को अपना रोजगार शुरू करने में मदद मिली।
उन्होंने बताया कि समय के साथ Beauty Industry में नई-नई Techniques एवं Technology आ रही हैं। उन्होंने भी समय के साथ नई तकनीकों को सीखकर अपनी Quality और Skills को बेहतर बनाया है। उनका प्रयास हमेशा अपने काम में बेहतर परिणाम देने का रहता है।
शिखा ने कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से जो कुछ सीखा है, उसे आगे नई पीढ़ी के Beauticians और Parlour Professionals के साथ साझा करना चाहती हैं, ताकि वे भी अपने हुनर को विकसित कर सफलता की ओर आगे बढ़ सकें।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शिखा ने RSS Beauty Parlour Association के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल , राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन तथा सेंधवा अध्यक्ष रेखा महाले का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
RSS Beauty Parlour Association की ओर से शिखा जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन को उम्मीद है कि शिखा और सेंधवा अध्यक्ष रेखा महाले के नेतृत्व में सेंधवा क्षेत्र की ब्यूटीशियन बहनों को एकजुट करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में और मजबूत कार्य किया जाएगा।


