भिण्ड। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भिण्ड तहसील एवं मिहोना तहसील में खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, मिल्क चिलिंग सेंटर, दुग्ध वाहनों की सघन जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने तहसील मिहोना स्थित दुग्ध प्रतिष्ठान भोलेबाबा मिल्क चिलिंग सेंटर, ग्राम रायपुरा के निवासी विकास राजावत के वाहन में भरे दूध की मौके पर रैपिड किट से जांच की। ग्राम मछण्ड में राजकुमार राठौर डेयरी पर विक्रय किए जा रहे दूध की रैपिड किट से जांच कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूने जांच वास्ते लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन सेंगर ने फूप स्थित केशव सिंह की डेयरी, बृजराज डेयरी के वाहन, योगेश यादव के दुग्ध वाहन व संजीव कुमार के दुग्ध वाहन से परिवहन किये जा रहे दूध को रैपिड किट के माध्यम से जांच की। रैपिड किट द्वारा की गई प्राथमिक जांच में संदेह पाए जाने पर दूध के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते एकत्रित किए। साथ ही फूप स्थित श्रीराम नाश्ता सेंटर का निरीक्षण किया व मौके पर पाये खाद्य पदार्थों की जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से आरती शिवहरे ने की। श्रीराम नाश्ता सेंटर पर अमानक 20 किग्रा पेठा, एक्सपायरी 8 कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, 5 किग्रा गुलाब जामुन मौके पर ही नष्ट कराए गए। हरिओम स्वीट्स पर विक्रय की जाने वाली मिठाइयों की जांच चलित प्रयोगशाला में लैब केमिस्ट आरती शिवहरे ने की व मौके पर 12 किग्रा बर्फी नष्ट कराई गई।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


