भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रजापत डॉ. अभिषेक यादव ने ओजोन परत के अस्तित्व के संबंध में उसके महत्व को समझाया कि ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल के समताप मण्डल में स्थित एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों के बड़े भाग को अवशोषित करती है। यदि यह सुरक्षा परत कमजोर हो जाए तो मानव स्वास्थ्य, कृषि, समुद्री जीवन और पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उपयोग को कम करना, पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाना और जन-जागरुकता बढ़ाना आवश्यक है।
प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि ओजोन दिवस का सबसे बड़ा महत्व यह है कि यह हमें पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक जागरूकता और वैश्विक सहयोग का संदेश देता है। स्वस्थ ओजोन परत वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंक्ति के माध्यम से बताया ‘सूर्य की किरणें जीवन का आधार हैं, पृथ्वी के चारों ओर मौजूद ओजोन परत केवल वायु मण्डल की एक परत नहीं, बल्कि जीवन के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोककर यह मानव, पशु-पक्षियों, वनस्पतियों और समुद्री जीवन की रक्षा करती है। ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों का अनियंत्रित उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती रहा है। इसलिए यह दिवस हमें पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने, ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उपयोग को कम करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार करने की प्रेरणा देता है। ओजोन की रक्षा वास्तव में पृथ्वी पर जीवन की रक्षा है।पर ओजोन परत उनकी हानिकारक किरणों से हमारी ढाल है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन का कार्य किया गया। साथ ही साथ प्रश्न मंच के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान करंट अफेयर्स तथा अन्य शिक्षा के विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए और उनके डाउट्स को विद्यार्थियों को समझाया गया। प्रश्न मंच में चार टीम ए, बी, सी, डी का गठन किया गया, जिसमें टीम बी विजय रही। विजयी टीम में अंकिता, निशा और नेहा को प्राचार्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


