भिण्ड, 21 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में देहात पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी को गिफ्ता कर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात्रि 3.20 बजे गश्त के दौरान थाना देहात पुलिस को आईटीआई रोड भिण्ड से एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। गश्त टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी ऋषि पुत्र रामबिहारी यादव उम्र 19 साल नि सेवा पूरा अटेर रोड भिण्ड की घेराबंदी कर वारदात करने से पहले उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय जिन्दा राउण्ड के जब्त की गई। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को उपलब्ध हुए अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक गुरूदास सोही, आरक्षक अजय सगर, अमन यादव, अशोक यादव, समरजीत सिंह, फिरोज खान, पंकज जयंत, दीपक जादौन, सरजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Monday, June 22
BREAKING
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
- आलमपुर में दिवस मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस


