भिण्ड, 10 जून। जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत धमसा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलस यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और धार्मिक भजनों का गायन किया। दोपहर एक बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ हुआ। कथा श्रवण के लिए ग्राम धमसा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। आयोजकों ने बताया कि कथा 15 जून तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी

