– डॉक्टर हनुमान के किए दर्शन, रामदास महाराज से की चर्चा
भिण्ड, 31 मई। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुर महाराज रविवार को दंदरौआ धाम में पहुंचे, यहां पर आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिनंदन किया। उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज से मुलाकात की।
ठाकुर ने कहा कि दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान जी दिव्य सखी रूप में विराजमान हैं, लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं, यहां आकर मन में शांत एवं आयात्मिक अनुभव होती है। डॉक्टर हनुमानजी के दर्शन मात्र से असाध्य रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर रामबरन पुजारी, मीडिया प्रभारी जलज त्रिपाठी, अंकित शास्त्री, विष्णु काकोरिया, अवधबिहारी थापक, नरसी दद्दा, दिव्यांश बादल, प्रशांत कटारे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


