भिण्ड, 24 मई। गोहद के जटवारा क्षेत्र के प्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भीषण गर्मी भी आस्था के आगे नतमस्तक थी। आज नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता पर आधारित सुदामा चरित्र तथा उद्धव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत नहीं बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास का महत्व होता है।
कथा के दौरान उद्धव प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को ज्ञान का संदेश लेकर वृंदावन भेजा था, लेकिन गोपियों की भक्ति और प्रेम को देखकर उद्धव भी भाव-विभोर हो गए। वक्ता ने कहा कि ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक वातावरण में श्रद्धा एवं भक्ति का भाव दिखाई दिया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


