भिण्ड, 24 मई। लहार में मां मंगला देवी महोत्सव के दौरान शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद बाल कवि वेद पस्तोर ने अपनी हास्य कविता आजकल की मम्मी भी गजब ढा रहीं… सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया और लोटपोट कर दिया। कवि राम भदावर ने अपनी ओजस्वी कविता मैं क्या दूंगा इस मिट्टी को परिभाषा, किसको कह दूं तुम बनो देश की आशा.. प्रस्तुत की। उनकी यह रचना देशभक्ति और क्रांति के भावों से ओत-प्रोत थी, जिसने लोगों में जोश भर दिया। इसी क्रम में कवयित्री सुप्रिया सरल ने श्रृंगार रस पर आधारित अपनी प्रेमपूर्ण पंक्तियां अपने संग जो बीती है वो उनके भी संग बीती, प्रेम पंथ पर वही चलाते हैं अनंत की रीति…सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इनके अतिरिक्त, कवि दिनेश दिग्गज, गौरव चौहान और अंजना कुमार ने भी अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन रात आठ बजे शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। नगर पालिका सीएमओ रमाशंकर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


