– भगवान महावीर स्वामी तीर्थस्थली का भव्य शिलान्यास
भिण्ड, 24 मई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में प्रवेश हुआ। इस अवसर पर ऊमरी, रूर ग्रामीण यादव समाज बंधुओं सहित विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, रविसेन जैन, डॉ. राधेश्याम शर्मा, संदीप मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, अशोक जैन तेल वाले, प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन पन्ना, पार्षदगण यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, नीरजा-विमल जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
ऊमरी में भव्य तीर्थ शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर गुरूदेव 25 पिच्छीधारी साधुओं के ससंघ सानिध्य में नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊंची खड़गासन प्रतिमा, 24 फुट की दो प्रतिमाएं विराजमान होंगी। आज शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य मन्दिर के शिलान्यासकर्ता ऊषा-महेन्द्र जी जैन (गुड़गांव), मुख्य वेदी के शिलान्यासकर्ता ऊमरी के कल्यानचन्द्र गणेशीलाल, भैयालाल जैन परिवार ऊमरी, दूसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता गैंदालाल, वीरसेन जैन परिवार ऊमरी तथा तीसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता अशेाक विमल जैन ऊमरी ने किया।
भव्य तीर्थ पर मानस्तंभ का होगा निर्माण
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज की शिक्षा स्थली ऊमरी में महावीर स्वामी बिहार स्थली में 24 तीर्थंकर भगवान की मूर्तियों का एक सुन्दर मानस्तंभ का निर्माण होगा जिसके पुण्यार्जक प्रमोद, पीयूष नंदीश्वर परिवार सागर होगा।
गृह ग्राम रूर में भी मन्दिर निर्माण होगा
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के गृह ग्राम रूर में एक भव्य सुन्दर विशाल जिन मन्दिर का नव निर्माण होगा। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के गृहस्थ अवस्था का भवन उनके दो भाईयों रमेश जैन, कपूरे जैन (रूर) ने अपना मकान जहां पर छोटा मन्दिर जी है, को समाज को दान कर दिया है। मन्दिर का निर्माण सेठ बाबूलाल, योगेश, मेनवार (टीकमगढ़) ने मन्दिर निर्माण की जिम्मेदारी ली है।
57 फीट उत्तंग शिलालेख की होगी स्थापना
रूर एवं ऊमरी के मध्य भूमि पर 57 फुट उत्तंग विशाल एक पाषाण का शिलालेख स्थापित होगा, जिसमें जैन इतिहास अंकित किया जाएगा। यह शिलालेख सजलजी काला, दुर्ग (छग) द्वारा स्थापित की जाएगी। अहिंसा ग्रुप के मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन (अड़ोखर) ने बताया आचार्यश्री के गृहस्थ अवस्था के शिक्षक मेघराज को वस्तुत्व काव्य पुस्तक आचार्य ने भेंट की। कार्यक्रम संयोजक अहिंसा ग्रुप भिण्ड ने भव्य मन्दिर शिलान्यास का निर्माण ऊमरी, रूर की सकल समाज के सहयोग से किया जाएगा। मंच का संचालन पीयूष भैया, उमेश शास्त्री ने किया। गीतकार बृजेश यादव ने यादव समाज के साथ आचार्य का गृहस्थ अवस्था में व्यतीत हुए जीवन पर आधारित और वस्तुत्व काव्य के लिए सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। संगीतकार रोबिन जैन ने भी सुमधुर भजनों से शमा बांधी। कार्यक्रम में ऊमरी सकल जैन समाज की ओर से भोजन व शीतल पेय पदार्थों की भरपूर व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में नीरज जैन पुजारी, सचिन जैन, प्रभाष जैन अड़ोखर, मुकेश जैन बड़ेरी, महेन्द्र जैन, अजय जैन गांधी, राजकुमार जैन बॉबी, विवेक जैन मोदी, आकाश जैन मोदी, रिषभ जैन अड़ोखर, अतुल जैन, मनोज जैन दादा, पार्षद राहुल जैन, यश जैन एवं भारतवर्ष से आए सभी श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री की जन्म भूमि रूर व ऊमरी में भव्य शिलान्यास कार्यक्रम में पूरे भक्तिभाव के साथ शिरकत की।


