भिण्ड, 18 मई। मिहोना नगर के समीप इमलाहा गांव में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में भक्तों का भारी जन सैलाव उमड़ा। गांव के हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ होकर मिहोना नगर के एतिहासिक सूर्य मन्दिर बालाजी से जल भरकर श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए इमलाहा गांव के लिए पैदल चलकर मुख्य मार्ग होते हुए निकाली गई, जहां जगह जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं कहीं शीतल पेय जल तो कहीं कोल्डड्रिंक व शरबत पिलाया गया। यात्रा समूचे गांव का भ्रमण करते हुए प्रांगड़ में पहुंची जहां कलश का पूजन कर परिक्रमा लगाते हुए पण्डाल में स्थापित की गई। श्रीमद् भागवत कथा परीक्षित मधुदेवी प्रवीण सिंह राजावत एवं कथा प्रवक्ता रवि महाराज के मुखारबिंद से कथा का शुभारंभ हुआ।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


