भिण्ड, 17 मई। जिले के ग्राम पंचायत जामपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत महापुराण अमृतमय कथा का हुआ शुभांरभ। कथा पं. रामकेश शास्त्री मेहदवा आश्रम मिहोना के मुखारबिंद से कही जा रही है, जिसके परीक्षित शांति देवी एवं राजेन्द्र सिंह भदौरिया हैं। रविवार को जामपुरा गांव में भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व जामपुरा गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। जहां कथावाचक रामकेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत का महात्म्य श्रृद्धालुओं को बताया।
भागवत महापुराण अमृत मय कथा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। कथा का समय सुबह 12 बजे से 5 बजे तक है। कथा वाचक महाराज ने कहा कि हमें अपना जीवन सफल बनाने के लिए भागवत महापुराण अमृत मय कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत से मिले ज्ञान को यदि हम अपने जीवन में उतारेंगे तो निश्चित ही हमारा जीवन सफल हो जाएगा। कथा के पहले दिन महाराज जी ने महात्म्य वर्णन भक्ति नारद संवाद की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु का गुणगान करना चाहिए इससे कष्ट दूर होते है।परमात्मा बड़ा ही कृपालु है और भजन करने से मन को संतुष्टि मिलती है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


