भिण्ड, 11 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे फरार आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी असवार सुरेश मिश्रा ने लगातार पांच वर्ष से फरार चल रहे ग्राम बरहा के आरोपी को मुखबिर की सूचना से धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी असवार सुरेश मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आपके थाने का स्थाई पांच वर्ष से फरार आरोपी अपने निज ग्राम में मौजूद है और जल्द ही निकलने वाला है, जिस पर थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी नंदलाल पुत्र प्रभूदयाल बाल्मीकि निवासी ग्राम बरहा को धर दबोचा। इस कार्रवाई में असवार थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
इनका कहना है:
”जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार आरोपियों की धर पकड़ का अभियान जारी है, जिसके चलते आज पांच वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा गया है, आगे भी किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाईयां जारी रहेंगी।ÓÓ
सुरेश मिश्रा, थाना प्रभारी असवार


