– केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सांसद संध्या राय
– रावतपुरा धाम में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह संपन्न
भिण्ड, 10 मई। मप्र सरकार के नवीन एवं नवकरीणय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसके पूरे भारत में 18 करोड़ से ज्यादा पार्टी के सदस्य हैं, केन्द्र सहित अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एवं गठबंधन सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय योजना को लेकर कार्य कर रही है। यह बात उन्होंने लहार विधानसभा क्षेत्र के रावतपुरा धाम सरकार पर दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में कही।
उन्होंने कहा की मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार महिलाओं गरीब, मजदूर, किसानों के विकास के लिए योजनाओं को संचालित कर रही है। लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के साथ किसान सम्मन निधि 6 हजार रुपए और मप्र सरकार से चार हजार मिलकर 10 हजार की राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही है।
सांसद संध्या राय ने संगठन की विचारधारा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणी योजनाओं पर सार्थक चर्चा करते हुए एकात्म मानववाद के सिद्धांतों, पार्टी का इतिहास, कार्यपद्धति, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी वरिष्ठ जनों का प्रशिक्षण के माध्यम से मार्गदर्शन संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने प्रशिक्षण सेवा के उद्घ्ज्ञाटन सत्र में वर्ग की प्रस्तावना का प्रस्तुतीकरण रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर अपनी विचारधारा को लेकर प्रशिक्षण करती रही है ताकि हमारा संगठन विचारों के साथ समाज के अंतिम लक्ष्य के हर व्यक्ति तक पहुंचे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी संगठन के महापुरुषों ने भारत में संगठन का वटवृक्ष मजबूती के साथ खड़ा कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को स्थापित किया यह हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में जिले के 200 अपेक्षित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे।
चंबल संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि देश के सामने कई स महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से राष्ट्रीय विरोधी ताकते ने भारत में कई चुनौतियां खड़ी कीं, जिसका मुकाबला भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया और आजादी के बाद से लेकर वर्तमान 2026 तक भारत के सामने कई प्रमुख चुनौतियाँ रही हैं, जिनमें आर्थिक असमानता, गरीबी, बेरोजगारी और साम्प्रदायिक एकता बनाए रखना सबसे प्रमुख हैं।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सोलंकी ने विचार परिवार, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने व्यावहारिक तथा अनूप सिंह भदौरिया ने कार्य पद्धति के विषय वक्त के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा महिला मोर्चा ने अतिथियों का किया तिलक लगाकर स्वागत
रावतपुरा धाम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 200 कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन करा कर भाग लिया और वहीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का तिलक करते हुए रंगोली बनाकर स्वागत सत्कार किया। उद्घाटन के अवसर पर सांसद संध्या राय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, प्रशिक्षण वर्ग के जिला के प्रभारी दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे एवं अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष दर्ज राज्य मंत्री संजीव कांकर,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया, कृष्णकांता तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन, केशव सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, रामकुमार महते, नाथूसिंह गुर्जर, रोमेश महंत, अशोक चौधरी मंच पर विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित अतिथियों का सम्मान दुपट्टा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र पालीवाल ने किया।


