भिण्ड, 28 अप्रैल। मालनपुर थाना अंतर्गत ग्राम तुकेड़ा पास दो मोटर साइकिलें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे ग्राम सुकाड आरोली, गोरमी निवासी उम्मेद पुत्र जगन्नाथ गुर्जर उम्र 50 साल मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे तभी तुकेड़ा के पास आगे जा रही एक मोटर साइकिल सवार दंपति ने अपनी मोटर साइकिल के ब्रेक लगा दिए, जिस कारण उम्मेद ने अपनी मोटर साइकिल कंट्रोल नहीं कर पाए और आगे जा रहे दंपति की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दंपति के साथ बैठे बच्चे सड़क पर गिर गए और उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं। राहगीर और स्थानीय निवासियों ने तुरंत सभी की मदद की। सड़क पर पड़े उम्मेद का भी दाहिना हाथ टूट गया तथा दूसरा बाइक सवार अपने बच्चों को लेकर चुपचाप निकल गया। मालनपुर थाना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और मुरारी लाल गोस्वामी ने फोन पर घटना की पूरी जानकारी अपने भिण्ड जिला 108 के प्रभारी प्रभांशु दुबे को दी। प्रभांशु दुबे ने तत्काल घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद पहुंचाने के लिए अनुमति दी, जिससे घायल व्यक्ति उम्मेद को तुरंत 108 एंबुलेंस में बिठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद ले जाकर भर्ती करवा कर इलाज चालू करवाया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


