भिण्ड, 23 अप्रैल। मिहोना नगर के समीप ररी गांव में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में भक्तों का जन सैलाव उमड़ा। तत्पश्चत गांव के गौड़ बाबा की बगिया में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
एतिहासिक सूर्य मन्दिर बालाजी से जल भरकर श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जहां से भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। यात्रा ररी गांव के लिए पैदल चलकर मुख्य मार्ग होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा की गई एव कहीं शीतल पेयजल तो कहीं कोल्ड ड्रिंक व शरबत पिलाया गया। यात्रा समूचे गांव का भ्रमण करते हुए प्रांगण में पहुंची, जहां कलश का पूजन कर परिक्रमा लगाते हुए पंडाल में स्थापित की गई। श्रीमद् भागवत कथा परीक्षित सुरज प्रसाद शर्मा हैं। कथा प्रवक्ता हेमंत कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन के मुखारबिंद से कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान समाजसेवी, गणमान्य जन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग साथ साथ चले तथा पुलिस की शानदार व्यवस्था देखने को मिली।
Friday, April 24
BREAKING
- प्रेम से बड़ा कुछ नहीं : कालीदास महाराज
- बिजली ट्रांसफार्मर में आग, हाई वोल्टेज से सामान जला
- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
- किसानों की ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए : रामशेष
- जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं सुपर वाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित
- श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाव
- छीर धारा योजना के तहत शिविर आयोजित
- ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मन एवं स्व-प्रबंधन पर प्रशिक्षण आयोजित


