भिण्ड, 21 अप्रैल। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत सरोज नगर भिण्ड में फरियादी की गाय ने आरोपी की सानी खा ली, जिससे क्रोधित होकर आरोपी ने फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामकिशोर पुत्र रामसिया राठौर उम्र 42 साल निवासी सरोज नगर भिण्ड ने पुलिस को बताया कि उसकी गाय ने मोहल्ले में रहने वाले शुभम राठौर की सानी खा ली। जिससे नाराज होकर शुभम उसके घर के बाहर गाली गलौज करने लगा, जब फरियादी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।
Saturday, June 27
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


