– ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
भिण्ड, 19 अप्रैल। गोहद नगर के पुरानी कचहरी स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर पर भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भएडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रवेश भटेले, रामकुमार भटेले, गणेश भटेले, सोमिल परासर, सिक्की कांकर, अनिल भारद्वाज, मनोज थापक, बड़े कटारे, राजेन्द्र विजयवंशी, पुखराज भटेले, रिंकू भटेले, आशीष मुदगल, भूरे यादव, राहुल परिहार, धर्मेन्द्र भार्गव, राहुल खुरासिया, धर्मेन्द्र पाण्डे, धर्मेन्द्र दुबे सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


