भिण्ड, 19 अप्रैल। जिले के फूप कस्बा स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञोपरांत गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ तहसील समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। आयोजन में तहसील समन्वय समिति फूप के सभी कार्यकर्ता व जिला समिति की ओर से भानू भदौरिया, सत्येन्द्र सिंह सिकरवार, अमर बहादुर सिंह भदौरिया तथा महिला कार्यकर्ता चंद्रकांता भदौरिया, प्रतिभा सिकरवार ने भाग लिया।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


