भिण्ड, 14 अप्रैल। मालनपुर क्षेत्र में मौत का हाईवे बन चुके मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक मिक्सर मशीन (कंक्रीट मिक्सर वाहन) ने 11 वर्षीय छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन को भी हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम घिरौंगी निवासी मनोहर पुत्र मलखान बघेल उम्र 11 वर्ष अपनी बहन चांदनी के साथ हरिराम की कुइया स्थित अंबेडकर आश्रम पर आयोजित रैली देखने जा रहा था। जैसे ही वे राजावत ढाबा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार रोहन बिल्डर्स के मिक्सर मशीन क्र. एम.एच.12 टी.वी.6382 ने मनोहर को अपनी चपेट में ले लिया और उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन चांदनी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्ची को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
मौत का हाईवे बना खतरा
यह सड़क पहले भी कई हादसों की गवाह रह चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेत, जिससे यह मार्ग लगातार जानलेवा बनता जा रहा है।
ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मौत के हाईवे पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


