– मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत नावली गांव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहित युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं मृतिका के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार रवि जाटव कोटवार निवासी नावली ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार को 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते भावना जाटव निवासी नावली ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतिका के परिजन लोकेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों द्वारा उसे आए दिन परेशान किया जाता था, इसी के चलते उसकी हत्या की गई है।


