भिण्ड, 13 अप्रैल। दबोह के वार्ड क्र.15 स्थित पं. दीनदयाल नगर पुरानी हाट नरसिंह मन्दिर परिसर में आगामी 19 अप्रैल से भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नरसिंह महाराज भक्त मण्डल एवं क्षेत्रवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नव कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व रामलीला मंचन होगा।
कार्यक्रम का श्रीगणेश 19 अप्रैल रविवार को दोपहर एक बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके अगले दिन 20 अप्रैल सोमवार को देव स्थापना, मण्डप पूजन एवं अग्नि मंथन का विधान संपन्न होगा। यज्ञ की पूर्णाहूति 26 अप्रैल रविवार को कन्या पूजन, संत पूजन एवं विशाल भण्डारा प्रसाद के साथ होगी। इस महोत्सव में आध्यात्मिक रस घोलने के लिए कथा व्यास आचार्य पं. हरगोविन्द वाजपेयी हरिद्वार व यज्ञाचार्य आचार्य आलोक उपाध्याय शास्त्री चित्रकूट धाम आदि प्रख्यात विद्वान पधार रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि धर्मप्रेमी जनता की सुविधा के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक। रामलीला मंचन रोजाना रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक, वहीं मुख्य यजमान एवं आयोजक यज्ञ परीक्षित के रूप में सुचि-अरुण दुबे (चुखरु महाराज दावनी) और कथा परीक्षित छाया देवी-महेश कुमार रायकवार होंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में प्रद्युम्न सिंह परिहार भगत जी एवं मंदिर के पुजारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

