भिण्ड, 29 मार्च। गोहद चौराहा स्थित मुक्तिधाम में विकास कार्यों को लेकर 29 मार्च को दानदाताओं और समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व मुक्तिधाम संरक्षक तिलक सिंह बौहरे ने किया, जिसमें जेपी अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राजा हरिश्चंद्र परिवार एवं भगवान शंकर की मूर्तियों का निर्माण एवं स्थापना कार्य 30 अप्रैल से पहले पूरा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मूर्तियां जयपुर से बनकर 20 अप्रैल तक पहुंच जाएंगी।
विकास कार्यों में बदलाव के साथ अंतिम निर्णय
पहले प्रस्तावित कार्यों में संशोधन करते हुए निर्णय लिए गए कि मूर्तियों के लिए आरसीसी प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, आरसीसी रोड का निर्माण नहीं होगा। जहां मूर्तियां स्थापित होंगी, वहां ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा, टाइल्स नहीं लगेंगी। नगर पालिका गोहद के सहयोग से एक स्थायी कर्मचारी की व्यवस्था की जाएगी। परिसर में जंगली चारा और गंदगी की साफ-सफाई कराई जाएगी। मुक्तिधाम की पुताई, पुट्टी व ऑयल पेंट से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
मुक्तिधाम के विकास के लिए समाज के लोगों ने खुलकर सहयोग दिया। जिसमें तिलक सिंह बौहरे ने एक लाख रुपए, नाथूराम मनीष अग्रवाल ने 31 हजार रुपए, गिरिराज अग्रवाल ने 31 हजार रुपए, नेपाल सिंह जादौन ने 11 हजार रुपए व सीमेंट, पप्पू लुहार ने पांच हजार रुपए, डॉ. अनिल गुप्ता (पोरसा) ने 11 हजार रुपए, विनय मरोरिया ने 10 हजार रुपए, जगदीश माहौर (अध्यक्ष) ने 21 हजार रुपए, राममित्र गुप्ता ने 55 हजार रुपए शंकरजी की मूर्ति हेतु, मनोज बबलू गुप्ता ने 21 हजार रुपए, राजेश अग्रवाल ने 31 हजार रुपए, विनोद चौहान ने पांच हजार हजार रुपए, प्रमोद कामत ने 5100 रुपए, गजेन्द्र जैन ने 31 हजार रुपए, विनोद जैन ने 5100 रुपए दान किए।
मुक्तिधाम में होने वाले ये विकास कार्य इसे अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाएंगे। समाज के सामूहिक सहयोग से यह पहल क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में सामने आ रही है।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


