भिण्ड, 25 मार्च। श्रृद्धा समाज कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा खुमानपुरा में संचालित अशोक उमावि क्र.3 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, अनामिका दीदी और सृष्टि दीदी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष लाखन सिंह चौधरी ने ग्रामीण विद्यालय तथा बालिका शिक्षा और विकास पर सभी उपस्थित जनों को समझाया तथा बताया कि बालिका शिक्षा की समस्या कक्षा 6 से 12वीं तक सबसे गंभीर विषय है, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा बढ़ाने के लिए निरंतर जागरूक कार्यक्रम किए जाएंगे।
डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी ने बालिका शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया और कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। ब्रम्हाकुमारी ज्योति दीदी, अनामिका दीदी और सृष्टि दीदी ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि बालिकाओं को हम सभी लोगों को बालकों के सामान महत्व देना है, क्योंकि आज ऐसा कोई काम नहीं है जो बालिकाएं कर ना सकें। संस्था सचिव हरिसिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। नेमीचंद और उनकी टीम द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर जीवंत नाटक कर लोगों को समझाया की भ्रूण लिंग परिक्षण कितना घिनोना कृत्य है। अंत में सभी ग्रामीणजनों को भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी हुई। इस अवसर पर दीपेश श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, श्रृद्धा दोहरे, ग्रामीण महिलाएं कपूरी कुशवाहा, ज्योति गौड़ सहित विद्यालय के शिक्षक और बच्चे बच्चियां उपस्थित रहे।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


