– शिविर में प्राप्त हुए 52 आवेदन, पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
भिण्ड, 24 मार्च। संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को जनपद कार्यालय गोहद में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गोहद विधायक केशव देसाई, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद समेत विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर की शुरुआत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को देने से हुई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने अपने आवेदन पंजीकृत कराए। कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, शिविर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए गए। विधायक केशव देसाई ने कहा कि योजना चाहे केन्द्र की हो या राज्य की सभी को पात्रता के अनुसार लाभ मिले और जन-जन तक योजना का लाभ पहुंचे। कलेक्टर ने भी योजनाओं के अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।


