भिण्ड, 21 मार्च। महाराजपुर थाना की बरेठा चौकी अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास नेशनल हाईवे 719 पर कार क्र. आर.जे.20 सी.ई.3461 और केंटर क्र. एम.पी.07 ए.4759 में जोरदार भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना लगभग 1.40 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार गौरव शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा अपनी पत्नी के साथ स्विफ्ट कार से भिण्ड जा रहे थे, तभी वह ब्रह्मकुमारी आश्रम के नजदीक पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गौरव शर्मा के मुंह शरीर और सिर में गंभीर चोटे आई हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी घायल है, जिन्हें तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


