भिण्ड, 21 मार्च। जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन तथा एसडीओपी अटेर रविन्द्र बास्कले के मार्गदर्शन में फूफ थाना पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फूफ थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि अपराध क्र.32/26 धारा 137(2), 351(2), 351(3) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर प्रकरण में वांछित आरोपी, जिसने ग्राम सांकरी का पुरा में एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया था, अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत व उनकी टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से ग्राम सांकरी का पुरा में दबिश दी। पुलिस की सक्रियता एवं सटीक रणनीति के चलते आरोपी को घेराबंदी कर बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह परमार, सउनि सत्यवीर सिंह (सायवर सेल), प्रधान आरक्षक नीरज, आरक्षक यश्वेन्द्र, अमन, शिवम, विजय, सुधाकर, आनंद दीक्षित (सायवर सेल), प्रभाती बाबू की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


