भिण्ड, 20 मार्च। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंटआबू द्वारा देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर, नशा मुक्ति रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को नशा मुक्ति रथ सूर्या कंपनी मालनपुर, बरेठा और बहादुरपुर गांव में पहुंचा। जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया तथा सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान माउंटआबू से पहुंचे यशवंत भाई ने सभी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देता है। यदि हम स्वस्थ और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो नशा मुक्त रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी नशा मुक्त रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। ज्योति दीदी ने सभी से प्रतिज्ञा कराई और ओम ध्वनि के साथ परमात्मा का ज्ञान कराया तथा कहा कि अपने परिवार को खुशहाल बनाना है, समाज में अच्छा स्थान बनाना है, तो आप सभी नशा का त्याग कर दें। इस अवसर पर तपन बंदोपाध्याय, मुकुल चतुर्वेदी, आलोक पांडे, सुजीत मिश्रा, मुकेश राय, सौरभ भार्गवा, जीत पाल, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, संजय कुशवाहा, पुरुषोत्तम लाल सहित अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी उपस्थित लोगों को महेश भाई ने संकल्प दिलाया कि वे कभी नशा नहीं करेंगे तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। ब्रह्माकुमारी अनामिका, खुशबू ने नशा मुक्ति के नारे लगवाए।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


