भिण्ड, 19 मार्च। उप्र की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गोहद आगमन पर भाजपा गोहद विधानसभा द्वारा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केबीनेट मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि यूपी मॉडल की हर तरफ चर्चा है, यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ की कार्यप्रणाली को अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है, डबल इंजन की सरकार ने विकसित राज्य की श्रेणी में उप्र को खड़ा कर दिया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि उप्र की योगी सरकार की कार्यप्रणाली की देशभर में तारीफ की जाती है। वहां विकास की जो इबारत लिखी गई है वो पूरे देश के लिए उदाहरण है। उप्र सरकार के केबीनेट मंत्री के गोहद आगमन पर स्वागत करने वालों में मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, दशरथ घुरैया, धर्मेन्द्र कंषाना, मदन श्रीवास, राहुल खुरासिया, रिंकू भटेले, प्रमोद कामत, नारायण प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


