– जिपं अध्यक्ष ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
भिण्ड, 19 मार्च। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने सीएमएचओ कार्यालय भिण्ड में संचालित जिला ई-वेक्सीन स्टोर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


