भिण्ड, 08 मार्च। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नईदिल्ली में आयोजित अल्ट्रा टफमैन 24 घण्टे रन में अधिवक्ता संजीव नायक ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए लगातार 24 घण्टे तक दौड़ लगाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देश के विभिन्न राज्यों से आए धावकों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रतिभागियों को लगातार 24 घण्टे तक दौड़ते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और सहनशक्ति की कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में संजीव नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 132 किमी की दूरी तय की और अपने दमखम का परिचय दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतियोगिता में टफमैन का खिताब प्रदान किया गया। संजीव नायक की इस उपलब्धि का एक विशेष पहलू यह भी है कि वे 24 घएटे की अल्ट्रा दौड़ पूरी करने वाले देश के दूसरे अधिवक्ता बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस सफलता से खेल जगत के साथ-साथ अधिवक्ता समाज में भी गर्व और उत्साह का वातावरण है।
संजीव नायक लंबे समय से लंबी दूरी की दौड़ के क्षेत्र में सक्रिय हैं और कठोर अभ्यास, अनुशासन तथा निरंतर परिश्रम के बल पर एक के बाद एक उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है और यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर संजीव नायक ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए युवाओं को शराब और अन्य नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेल और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते बल्कि मन को भी अनुशासित और सकारात्मक बनाते हैं। यदि युवा खेलों की ओर आगे बढ़ेंगे तो समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनेगा। संजीव नायक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


