भिण्ड, 03 मार्च। देहात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोर दो मोटर साइकिलें चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश शाक्य पुत्र दाताराम उर्फ चंदन उम्र 21 साल निवासी नहर के पास दबोहा ने पुलिस को बताया कि गत 27 फरवरी को वह दीनपुरा में अपने किसी काम से गया था, जहां उसने अपनी काले-लाल रंग की पल्सर मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.जी.4051 को इटावा रोड पर खड़ी कर दी और अपना काम निपटाने चला गया। जब वह बापिस लौटा तो उसकी बाईक उक्त स्थान पर नहीं मिली, जिसे कोई अज्ञात चोर ले जा चुका था। वहीं दूसरे फरियादी आनंद शर्मा पुत्र वनबारी लाल निवासी वार्ड क्र.12 अकोड़ा ने पुलिस को बताया कि गत 25 फरवरी को उसने अपनी नई हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल अर्द्धनारीश्वर मन्दिर के पास गौरी किनारे स्थित घर के बाहर खड़ी कर दी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


