– अटेर, देहात एवं असवार थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाएं
भिण्ड, 28 फरवरी। जिले में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में हुई। यहां 37 वर्षीय कल्लू शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा शाम के समय अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर हुई, जिसमें एक बाइक सवार दो महिलाओं के साथ जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसे में अनीता देवी (निवासी मीरा कॉलोनी), पुष्पा देवी (45) एवं आनंद घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया।
तीसरा हादसा देहात थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर एसएएफ बटालियन के पास हुआ। इटावा की ओर से आ रहे डंपर ने सामने से आ रही मारुति कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार रवि यादव और अज्जू घायल हो गए। चौथी घटना लहार क्षेत्र के असवार थाना अंतर्गत इंगुई मोड़ पर हुई। रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दर्शन सिंह निवासी निसार गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन में लगा था। चारों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।


