📝आशीष शर्मा 79995 37548
भिण्ड/गोदद 27 फरवरी। भारत विकास परिषद शाखा गोहद की बैठक मण्डी तिराहा पर स्थित बोहरे प्लाजा में संपन्न हुई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष अमित जैन एवं महिला सहभागिता मेघना सिंघल की उपस्थिति में शाखा गोहद के वर्तमान सत्र के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में परिषद की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा के पूर्व कार्यकर्ता ने अपनी निष्ठा परिषद के प्रति प्रकट की और उपस्थित सभी सदस्यों ने परिषद के कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया। सिंघल द्वारा शाखा संचालन किया। परिषद के प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ साथ शाखा को बेहतर और पारदर्शी संचालन हेतु परामर्श दिया। अमित जैन द्वारा पारिषद के इतिहास और संरचना पर प्रकाश डालते हुए परिषद को पूर्ण पारदर्शिता और समाज उपयोगी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में शाखा अध्यक्ष सचेंद्र कांकर, सचिव रविकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, संरक्षक धर्मेन्द्र भदौरिया, शाखा संरक्षक श्याम किशोर भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक के अंत में भारद्वाज ने उपस्थित अतिथियों एवं शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


