भिण्ड, 19 फरवरी। भगवान महाकालेश्वर व दंदरौआ सरकार की असीम कृपा से स्व. रमेश शर्मा, स्व. हरिविलास शर्मा एडवोकेट की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में समाज के त्यागी परिवार के साथ अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई, इन उपलब्धियों के उपलक्ष्य में त्यागी समाज वरिष्ठ जनों के सम्मान एवं आशीर्वाद हेतु विशेष सम्मान विवाह समारोह मे आयोजित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में आयोजक डॉ. दिलीप शर्मा. शा. इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन के प्रो. सुनील त्यागी, पूर्व पार्षद अनिल त्यागी, ने प्रेसवार्ता में बताया कि सम्मान समारोह 20 फरवरी को शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक लक्ष्मी नारायण मैरिज गार्डन, पुरानी तहसील दौड़ मेहगांव में होगा होगा।
समारोह में इंजी. मयंक शर्मा का संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भारतीय अभियांत्रिकी सेबा आईईएस 2023 में 12वी रैंक से चयन इससे पूर्व वे आईईएस 2022 में 26वी रैंक सीआईएल में इंजीनियरिंग डीआरडीओ में साइंस्टिक बी तथा एमपीपीएससी के माध्यम से डीएसपी रेडियो पर पर चयनित, डॉ. वैशाली शर्मा द्वारा भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) से जीएटीई स्कालरशिप के अंतर्गत पीएचडी पूर्ण कर वर्तमान में इंजीनियरिंग कालेज उज्जैन में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवारत, मुकुल शर्मा का आईआईटीजी के माध्यम से आईआईआईटी कोटा में चयन पर सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह त्यागी समाज की परम्पराओं के अनुरूप बुजुर्गों के सम्मान की भावना को समर्पित है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


