भिण्ड, 17 फरवरी। मालनपुर में संचालित जमुना आटो इंडस्ट्रीज द्वारा मंगलवार को रतन ज्योती नेत्रालय ग्वालियर के सहयोग से सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत मालनपुर अंचल के लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन मालनपुर के निजी स्कूल प्रांगण में किया। जहां आस-पास के ग्राम सिंघवारी, लहचूरा का पुरा, हरीराम का पुरा, तिलोरी, नौगांव, बहादुरपुर के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में लगभग 130 लोगों का परीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां, चश्मे प्रदान किए गए एवं 21 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर भेजा गया।
शिविर का आयोजन जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के उप महाप्रबंधक एनएमक्यू शम्सी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें डिप्टी मैनेजर महेन्द्र सिंह, इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर जमना आटो डॉ. राजेश शाक्य, अरुणेश भदौरिया, आरके शुक्ला, रामरतन, प्रेम नारायण, आशाराम आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा कंपनी के कई कर्मचारियों ने समाज सेवक के रूप में कार्य किया।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


