भिण्ड, 16 फरवरी। लहार बस स्टैण्ड पर उधारी के लेन-देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। कटिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जब पुराना पैसा मांगा तो युवक नाराज हो गया और दुकान को नुकसान पहुंचा दिया।
दुकान संचालक दीपक सविता के मुताबिक बॉबी वाल्मीकि पर उनका पुराना उधार बाकी था। कई बार कहने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने फिर से पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि उधार की बात सुनते ही बॉबी वाल्मीकि गुस्से में आ गया। बात बढ़ी और उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर दुकान के कांच पर दे मारा। पत्थर के वार से दुकान का कांच टूट गया। घटना के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से निकल गया। दुकानदार दीपक सविता का कहना है कि कांच टूटने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद वह लहार थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


