भिण्ड, 12 फरवरी। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए मिहोना तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे, सर्वप्रथम एसडीएम ग्राम काथा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां दर्ज 96 बच्चों में से 41 बच्चे ही उपस्थित मिले, कक्षा चौथी एवं पांचवी के बच्चे ठीक से हिंदी नहीं पढ़ पाए, एसडीएम द्वारा सामान्य से शब्द पूछे जाने पर उनका अर्थ भी नहीं बता पाए, एसडीएम ने उपस्थित शिक्षिका मीना शर्मा एवं राजीव सिंह कुशवाहा को कड़े शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रभावी तरीके से बच्चों को पढ़ाए ब्लैक बोर्ड का ज्यादा इस्तेमाल करें जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं, उनसे कक्षा का नेतृत्व कराएं।
एसडीएम ने बच्चों को प्रदाय किए जाने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया, किचन सेड के निरीक्षण में उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह साफ सफाई से भोजन तैयार करें एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखें एवं एकता स्व सहायता समूह के संचालक को निर्देशित किया कि वह एगमार्क युक्त पैक्ड मसालों एवं तेल का ही प्रयोग करेंगे।
गिरदावरी एवं अन्य राजस्व कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम लहार एवं तहसीलदार अमित दुबे मिहोना ग्राम राहुली ऊवारी एवं बारहेट पहुंचे, जहां सर्वप्रथम एसडीएम ने हाईस्कूल का निरीक्षण किया, जिसमें 365 बच्चों में से 40 बच्चे ही उपस्थित मिले। एसडीएम ने यहां भी उपस्थित शिक्षकों को शिक्षण बिंदुओं को लेकर समझाइस दी। स्कूल में पदस्थ भृत्य रामसिंह राजावत बिना सूचना के अनुपस्थित मिला एवं हाजिरी रजिस्टर में भृत्य के हस्ताक्षर भी नहीं थे। उपस्थित प्रभारी हेड मास्टर ने बताया कि भृत्य तीन दिनों से अनुपस्थित है, एसडीएम ने रजिस्टर में अनुपस्थित लगाते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लहार को निर्देशित कर लापरवाह भृत्य की माह फरवरी की तीन दिवस की वेतन राजसात करने के निर्देश दिए। यहां पदस्थ पटवारी उमाकांत दोहरे कि जब जानकारी ली तो पटवारी बिना सूचना के हल्के से अनुपस्थित मिला एवं ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी लापरवाह प्रवृत्ति का है एवं कार्य नहीं करता है, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य राजस्व कार्यों में भी पटवारी की गंभीर लापरवाहियां पाई गईं। उक्त लापरवाह पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश एसडीएम ने जारी किए। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदार ग्राम बारहेट पहुंचे जहां पटवारी विकास कुशवाहा उपस्थित मिले। एसडीएम ने गिरदावरी एवं अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा की, उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी का कार्य संतोषजनक है।
एसडीएम ने स्कूल का मध्यान भोजन भी खाया
ग्राम राहुली ऊवारी में स्कूल निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमित दुबे ने किचन सेड का निरीक्षण किया, मीनू अनुसार बच्चों को गुरुवार के दिन कढ़ी और चावल बनाया गया था। एसडीएम विजय यादव ने प्लेट में कढ़ी चावल मंगाकर भोजन को ग्रहण किया, भोजन की गुणवत्ता बेहतर थी। एसडीएम ने उपस्थित समूह संचालकों के कार्य की तारीफ की।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


