भिण्ड, 06 फरवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.9 माहौर मोहल्ला में पूरन माहौर सरपंच के घर पर किराए से रह रहे किराएदार ने गुरुवार रात 8 बजे के खाना बनाने के लिए 5 लीटर सिलेंडर जलाया, लेकिन उसमें लीकेज होने के कारण सिलेंडर में जोरों से आग लग गई। जिसको देखकर आसपास मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई, लेकिन जब तक लोग आग पर काबू पाते उससे पहले ही सिलेंडर में एक जोरदार धमाका हुआ कि उससे मकान की दीवारों में दरार एवं किवाड़ उखाड़ कर बाहर आ गए और पास ही खड़े मलखान माहौर, कृष्णा माहौर, राजेश माहौर पुत्र टीकाराम माहौर एवं विकास पुत्र बनवारी और पूरन सरपंच के पिता नाथूराम भी बुरी तरह आग से झुलस गए, जिसको देखते हुए लोगों ने तुरंत ही एंबुलेंस एवं 112 को सूचना दी जो कि समय पर उपलब्ध नहीं हुई। जिसके बाद निजी वाहन कर लोग मालनपुर आए, तब कहीं जाकर एंबुलेंस मालनपुर से मिली तो सभी को ग्वालियर माधव डिस्पेंसरी इलाज के लिए ले जाया गया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


