भिण्ड, 03 फरवरी। जिले के दंदरौआ धाम में 19 अप्रैल अखतीज को नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दंदरौआ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। इसके लिए निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा एवं समिति के सदस्य डॉ. ओम पचौरी ने धाम के महंत से चर्चा की।
इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 19 अप्रैल को किया जाएगा जिसमें समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया जारी है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

